सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में 2 आरोपियों को दी ज़मानत

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को ज़मानत दे दी है। ये दोनों ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की 2022 में हुई हत्या से जुड़े हैं।

पवन बिश्नोई पर आरोप है कि उसने मूसे वाला की हत्या के लिए इस्तेमाल की गई बोलेरो कार का इंतज़ाम किया था, जबकि जगतार सिंह पर इस हाई-प्रोफ़ाइल हत्या मामले में एक अलग आधार पर, 20 से ज़्यादा अन्य लोगों के साथ केस दर्ज किया गया था।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने, दोनों आरोपियों की तरफ़ से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया।


feature-top