193 विपक्षी सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करी

feature-top

सूत्रों के मुताबिक, 130 लोकसभा सांसदों और 63 राज्यसभा सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाले एक नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक सूत्र के अनुसार, यह नोटिस संसद के दोनों सदनों में से कम से कम किसी एक सदन में पेश किए जाने की संभावना है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इसे सबसे पहले किस सदन में लाया जाएगा।

विपक्ष के एक नेता ने बताया कि सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर करने में काफी उत्साह दिखाया; कई सांसदों ने तो तब भी आगे आकर हस्ताक्षर किए, जब इसके लिए ज़रूरी संख्या पहले ही पूरी हो चुकी थी।


feature-top