'20 साल से फ़ारूक़ अब्दुल्ला को मारना चाहता था', जम्मू में हमले के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया

feature-top

मैं 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था..मैं बस उन्हें मारना चाहता था.. मेरे हाथ आज मौका लगा था.. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश करने वाला कमल सिंह जामवाल के ये शब्द हैं. एक शादी समारोह से निकल रहे फारूक अब्दुल्ला की तरफ जामवाल ने बंदूक तान दी थी. वो तो पूर्व सीएम के सुरक्षागार्ड की सर्तकता के कारण अनहोनी टल गई. पुलिस पूछताछ में जामवाल अकड़कर बैठा और उसे अपनी इस हरकत का कोई पछतावा नहीं दिख रहा है. 


feature-top