इज़रायल की चेतावनी के बाद तेहरान में धमाके

feature-top

ईरान की राजधानी तेहरान में कुद्स डे के समर्थन में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान फिरदौसी स्क्वायर के पास जोरदार धमाका हुआ। तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक प्रदर्शनकारी “इज़राइल की मौत” और “अमेरिका की मौत” के नारे लगा रहे थे, तभी इलाके में धुएँ का बड़ा गुबार उठता देखा गया।

धमाके से ठीक पहले इज़राइल ने अपने फ़ारसी भाषा वाले X अकाउंट पर चेतावनी जारी कर कहा था कि वह दिन में उस इलाके में ऑपरेशन चला सकता है।


feature-top