होर्मुज़ तनाव के बीच LPG से भरा भारतीय टैंकर रुका, 34 क्रू मेंबर जहाज़ पर फंसे
14 Mar 2026
, by: Mahak Qureshi
अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण 34 क्रू सदस्यों वाला एक भारतीय LPG टैंकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास कई दिनों से फंसा हुआ है। कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा की कमान वाला यह जहाज़ इतनी LPG लेकर जा रहा है जिससे करीब 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं।
टैंकर कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल (कांडला) बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था, लेकिन 28 फरवरी से समुद्री मार्ग पर लगी पाबंदियों के कारण आगे नहीं बढ़ पाया। फिलहाल जहाज़ UAE के पास मीना साक़र बंदरगाह क्षेत्र में लंगर डाले खड़ा है। क्रू के अनुसार, जहाज़ के ऊपर से लगातार मिसाइल और ड्रोन गुजर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
