रायगढ़: गरीबों के आवास अधूरे, पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

feature-top

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में सीईओ जिला पंचायत के निर्देश पर जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत चिराईखार के पंचायत सचिव श्याम लाल सिदार और ग्राम पंचायत बैस्कीमुड़ा के पंचायत सचिव अशोक कुमार पटेल को “कारण बताओ” नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत बैस्कीमुड़ा में कुल 131 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 128 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि मिल चुकी है। इसके बावजूद केवल 2 आवास पूर्ण हुए हैं, 38 आवास प्लिंथ लेवल तक पहुंचे हैं और 82 आवासों का निर्माण अभी तक शुरू भी नहीं हुआ।

 


feature-top