मुंबई: LPG की कालाबाज़ारी पर कार्रवाई, 100 से अधिक सिलेंडर जब्त

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि खाद्य वितरण विभाग ने वर्ली इलाके में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की काला बाज़ारी में शामिल एक गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की और सिलेंडरों का एक बड़ा ज़ख़ीरा ज़ब्त कर लिया।

कंट्रोलर खाद्य राशनिंग कार्यालय की टीम और कार्यालय संख्या 21 के अधिकारियों द्वारा चलाए गए इस संयुक्त अभियान में, वर्ली नाका स्थित गणपतराव कदम रोड पर 'सूरज वल्लभदास चाल' इलाके में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उन्हें बढ़ी हुई कीमतों पर बेचने वालों को निशाना बनाया गया।


feature-top