अफ़गानिस्तान में पाक हवाई हमले पर भारत की कड़ी निंदा

feature-top

भारत ने अफ़गानिस्तान के अंदर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में कई नागरिकों की मौत हुई और स्थानीय बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचा है।

अफ़गान अधिकारियों के अनुसार, काबुल, कंधार, पक्तिका और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई लोग मारे गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अफ़गानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात दोहराता है। उन्होंने इन हमलों को पाकिस्तान की ओर से एक और आक्रामक कदम बताया।


feature-top