पीएम मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल का किया उद्घाटन

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया में बल्क टर्मिनल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

हुगली नदी पर बना यह पूरी तरह से ऑटोमेटेड टर्मिनल 4 MMTPA ड्राई बल्क कार्गो संचालन की क्षमता रखता है और इसका सीधा रेल संपर्क है। इससे पूर्वी समुद्री बेसिन में माल ढुलाई तेज और सस्ती होने की उम्मीद है।

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि यह आधुनिक सुविधा पूर्वी तट पर लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाएगी और पश्चिम बंगाल, ओडिशा व झारखंड की औद्योगिक गतिविधियों को मजबूत करेगी।


feature-top