ईरान के तट पर फंसे भारतीय नाविक बोले, 'ड्रोन और जेट देखकर दिल बैठ जाता है'

feature-top

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर दो हफ़्तों तक फँसे रहने के बाद—जब पास ही ड्रोन और मिसाइलों ने जहाज़ों में आग लगा दी थी—26 साल के नाविक अंबुज कहते हैं कि वे छह महीनों से घर नहीं गए हैं और अब अपने परिवार से मिलने का और इंतज़ार नहीं कर सकते।

पूरे खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक, बंदरगाह और ऑफशोर जहाज़ों पर लगभग 23,000 भारतीय काम कर रहे हैं; यह क्षेत्र ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच चल रहे युद्ध का सबसे ज़्यादा असर झेल रहा है।


feature-top