लाल किले से गायब नेताजी सुभाष की टोपी वापस तो आई, पर परिवार बोला- ये ओरिजिनल नहीं!

feature-top

नेताजी की टोपी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन ने दावा किया है कि टोपी मिल गई है और उसे फिर से लाल किले के नेताजी एंड आईएनए म्यूजियम में रख दिया गया है।

हालांकि नेताजी के परपोते चंद्र कुमार बोस ने टोपी की असलियत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कई शोधकर्ताओं के अनुसार यह वही मूल टोपी नहीं लगती जो परिवार ने प्रधानमंत्री को सौंपी थी। उन्होंने टोपी की वैज्ञानिक और ऐतिहासिक जांच कराने की मांग की है, ताकि पता चल सके कि यह सच में नेताजी की टोपी है या नहीं।


feature-top