मोदी सरकार फिर बेनकाब, सोनम वांगचुक को बिना सबूत जेल में डाला गया: केजरीवाल

feature-top

लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को NSA के तहत करीब छह महीने की हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी हिरासत का आदेश रद्द कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि बिना किसी सबूत के भी लोगों को जेल में डाला जा सकता है। AAP नेताओं का दावा है कि यह उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ किए जा रहे बर्ताव जैसा ही है। वांगचुक को लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हिरासत में लिया गया था।


feature-top