उत्तर प्रदेश : ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से संबंध रखने के आरोप में दंत चिकित्सा छात्र गिरफ्तार

feature-top

उत्तर प्रदेश आतंकवाद-विरोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से कथित तौर पर संबंध रखने के आरोप में दंत चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एटीएस के एक बयान के अनुसार, सहारनपुर जिले के निवासी हरीश अली को भारत में सक्रिय आईएसआईएस से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क की गतिविधियों की चल रही जांच के दौरान  मुरादाबाद में गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बीडीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र पर इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सेशन और डिस्कॉर्ड जैसे एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन के माध्यम से आईएसआईएस के संचालकों और समर्थकों से जुड़े होने का आरोप है।


feature-top