CGMSC रीजेंट खरीदी घोटाला: ED ने 80.36 करोड़ की संपत्ति जब्त की

feature-top

ईडी जोनल आफिस ने मेडिकल इक्विपमेंट और रीजेंट खरीद घोटाले में 80.36 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

ईडी की जांच के मुताबिक सीजी एम‌एससी और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अधिकारियों की मिलीभगत से टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर कर मेडिकल उपकरण और रीजेंट ऊंचे दामों पर खरीदे गए। आरोप है कि मोक्षित कॉर्पोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा ने अधिकारियों के साथ मिलकर यह खेल किया और राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया।


feature-top