मुंबई : तेंदुए ने दहशत फैलाई

feature-top

मुंबई के भांडुप इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूमता हुआ देखा गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अमर कोर स्कूल के पास एक तेंदुआ देखा गया, जिसने सुबह-सुबह स्कूल की चारदीवारी फांदकर चुपके से मोहल्ले में प्रवेश किया।

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ इलाके में घुसता है और एक आवारा कुत्ते पर अचानक हमला कर देता है। कुत्ते को उठाकर ले जाने की कोशिश में तेंदुआ अपना संतुलन खो बैठा और दीवार से गिर गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है और उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द तेंदुआ को ढूंढकर पकड़ने का आग्रह किया है।


feature-top