CBI ने दूसरे दिन भी अनिल अंबानी से पूछताछ जारी रखी

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज 2,929 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा कंपनी को दिए गए ऋण में कथित तौर पर धन के हेरफेर, गबन और अन्य अनियमितताओं के संबंध में उनसे पूछताछ की गई, साथ ही उन्हें कई दस्तावेजों से रूबरू कराया गया।


feature-top