जम्मू यूनिवर्सिटी के राजनीतिक विज्ञान में जिन्ना पर चैप्टर, ABVP का प्रदर्शन

feature-top

ABVP ने जम्मू यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पॉलिटिकल साइंस के बदले हुए पोस्टग्रेजुएट सिलेबस में शामिल पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अली जिन्ना पर आधारित एक चैप्टर को हटा दिया जाए।

हालांकि, यूनिवर्सिटी ने कहा कि जिन्ना पर आधारित यह चैप्टर पूरे भारत की कई यूनिवर्सिटीज़ के एकेडमिक सिलेबस का हिस्सा है और यह यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के दिशानिर्देशों के मुताबिक है।

 


feature-top