‘हमें दिल्ली और मुंबई पर बम गिराना चाहिए’, पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित के बयान से खलबली

feature-top

एक टीवी शो के दौरान एक पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा कि अगर पाकिस्तान पर अमेरिका की तरफ से हमला होता है, तो नई दिल्ली और मुंबई जैसे भारतीय शहरों पर हमला करना पाकिस्तान का "डिफ़ॉल्ट कदम" होना चाहिए। अब्दुल बासित की ये भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां, US के नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड के उन बयानों के जवाब में आई थीं, जिनमें उन्होंने पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर चिंता जताई थी।


feature-top