'ईरान के दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है होर्मुज', ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान से आया जवाब

feature-top

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान की भी प्रतिक्रिया आई है। ईरान ने कहा है कि होर्मुज 'दुश्मन देशों' को छोड़कर सभी के लिए खुला है। ईरान के एक अधिकारी ने यह बात संयुक्त राष्ट्र की समुद्री संस्था से कही।

ईरान के अधिकारी अली मौसावी ने कहा कि उनका देश गल्फ में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन वहां से वही जहाज जा सकते हैं जो ईरान के दुश्मनों से जुड़े नहीं हैं। अन्य जहाजों को होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान के नियम मानने होंगे और उसके साथ समन्वय करना होगा।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों को होर्मुज में वर्तमान हालातों की जड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि कूटनीति ही ईरान की प्राथमिकता है लेकिन हमलों को रोके जाना और दोनों पक्षों के बीच भरोसा बनना बेहद जरूरी है।


feature-top