रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 17 दिनों के भीतर यह पांचवां मामला है। तमनार के बाद अब लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव गांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी, जिसे प्रशासन और पुलिस ने पकड़ लिया।

feature-top

जांच में सामने आया है कि झारखंड निवासी मार्शल सांगा पिछले 10–12 वर्षों से इसी तरह खेती करता रहा है। वह किसानों से खेत लेकर तरबूज और ककड़ी की आड़ में अफीम उगाता था। हाल ही में दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भी बड़े पैमाने पर अफीम की फसल और आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

feature-top