राघव चड्ढा ने भ्रामक ब्रांडिंग पर आपत्ति जताई

feature-top

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने संसद में भारत के उपभोक्ता बाजार में, विशेष रूप से पैकेटबंद फलों के पेय पदार्थों को निशाना बनाते हुए, "भ्रामक ब्रांडिंग और झूठे विज्ञापन" पर चिंता जताई।

संसद के उच्च सदन में यह मुद्दा उठाते हुए चड्ढा ने कहा कि उपभोक्ताओं का एक बड़ा वर्ग, विशेषकर युवा, इस भ्रम में हैं कि वे स्वस्थ और पौष्टिक पेय पदार्थ पी रहे हैं, जबकि वास्तविकता में, इनमें से कई उत्पाद "चीनी की चाशनी" हैं जिन्हें फलों के रस के रूप में बेचा जा रहा है।


feature-top