- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायगढ़ में हाथी का हमला, महिला को दौड़ाकर किया घायल
रायगढ़ में हाथी का हमला, महिला को दौड़ाकर किया घायल
जिले में हाथियों का दल रात के समय खेतों तक पहुंचने लगा है। खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों ने 8 किसानों की फसल रौंदकर खराब कर दिया। वहीं जिले के जंगलों में 101 हाथी विचरण कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 98 हाथियों का दल अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहा है।
हाथियों का दल ग्रामीणों के खेतों में घुस गया और 8 किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। बोरो रेंज के चाल्हा में 1 किसान की धान फसल, धरमजयगढ़ बरतापाली में 1 किसान की फसल, माढरमार और आमापाली में 5 फसल, भंडरीमुड़ा में 1 किसान की फसल रौंदा। रात में खेतों में हाथियों की आने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और वन अमला खदेड़ने पहुंचे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
