- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- वंदे मातरम् के साथ शुरू हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत सीएम साय रहे मौजूद
वंदे मातरम् के साथ शुरू हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत सीएम साय रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। आज से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बता दें कि,उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और खेल मंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक और सांसदों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। आयोजन में देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 3800 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
