TMC का 'खौफ' बनाम BJP का 'भरोसा'... नितिन नवीन ने सेट किया बंगाल का चुनावी एजेंडा

feature-top

पश्चिम बंगाल में सियासी मुकाबला तेज होते ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए लगातार संगठनात्मक बैठकें कीं।

पार्टी नेताओं में जोश भरते हुए नितिन नवीन ने कहा कि 4 मई को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और जीत के प्रतीक के रूप में भगवा होली खेली जाएगी. बीजेपी के चुनावी कैंपेन का एजेंडा सेट करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस बार मुकाबला टीएमसी द्वारा जनता में पैदा किए गए 'खौफ' और बीजेपी द्वारा दिए जा रहे 'विश्वास' के बीच है. 


feature-top