कोंडागांव: मक्के के खेत में छिपी थी गांजे की खेती, दो गिरफ्तार

feature-top

कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में उगाई गई मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से तैयार की गई गांजा की खेती सामने आई। मामला सामने आते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर पूरी फसल की जांच शुरू कर दी।

यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया, जहां मक्के की पंक्तियों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।


feature-top