बंगाल में बने LPG सिलेंडर बाहर नहीं भेजे जाने चाहिए: ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी इस मांग को फिर से दोहराया है कि राज्य में उत्पादित कुकिंग गैस को कहीं और नहीं भेजा जाना चाहिए। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच LPG की कथित कमी को लेकर चिंता जताई। बनर्जी ने ईंधन पर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती पर भी सवाल उठाए।


feature-top