थप्पड़ विवाद के बाद मल्हार महोत्सव में फिर हंगामा, निमंत्रण पत्र से डॉ. बांधी का नाम गायब

feature-top

ऐतिहासिक नगरी मल्हार में आयोजित होने वाला मल्हार महोत्सव इस बार अपनी भव्यता और सांस्कृतिक छटा के बजाय सियासी उठापटक और विवादों के लिए ज्यादा सुर्खियों में है। आयोजन को लेकर मस्तूरी भाजपा के भीतर मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले ही इसी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते समय नगर पंचायत में सरेआम थप्पड़बाजी हुई थी और अब एक नया राजनीतिक कारनामा सामने आ गया है। प्रशासन और आयोजन समिति ने महोत्सव के आमंत्रण पत्र से मस्तूरी के कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का नाम ही गायब कर दिया है। इस बड़ी अनदेखी से भाजपा कार्यकर्ताओं और बांधी समर्थकों में भारी उबाल है। लोग इसे महज एक साधारण प्रशासनिक भूल मानने को तैयार नहीं हैं बल्कि इसे एक सोची समझी राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।


feature-top