बेंगलुरु: प्रोफेसर ने बहस के बाद छात्र को 13 बार 'आतंकवादी' कहा, मामला दर्ज

feature-top

बेंगलुरु पुलिस ने एक निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने 26 मार्च को कक्षा में एक छात्र को "आतंकवादी" कहा था।

इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मुरलीधर देशपांडे को  सस्पेंड कर दिया गया। यह कार्रवाई इस घटना पर हुई तीखी प्रतिक्रिया के बाद की गई है और अब इस मामले की विस्तृत जाँच होगी। वाइस-चांसलर ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए हैं और भरोसा दिलाया है कि जाँच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


feature-top