टीवीके ने विजय के पूर्व ड्राइवर के बेटे को उम्मीदवार बनाया
30 Mar 2026
, by: Babuaa Desk
तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने सभी 234 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
चेन्नई की विरुगंबक्कम विधानसभा सीट के लिए एक नए नेता का चयन काफी दिलचस्प है। विजय ने अपने लंबे समय से ड्राइवर रहे और अब निजी सहायक राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथन को विरुगंबक्कम से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
सबरीनाथन के उम्मीदवार घोषित होते ही पिता-पुत्र दोनों भावुक हो गए। वायरल हुए एक वीडियो में सबरीनाथन विजय के पैर छूते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि विजय अपने आंसू पोंछ रहे है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
