इंडिगो फ्लाइट: 'भूत से प्रभावित' व्यक्ति ने आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश करी

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से ठीक पहले इंडिगो की एक फ्लाइट में सवार एक यात्री पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने का प्रयास करने के लिए मामला दर्ज किया गया, जिसके चलते पायलट को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी और विमान को वापस उड़ान भरनी पड़ी। 

अधिकारियों ने बताया कि यात्री को हिरासत में लिया गया और कई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान शुरू में पुलिस को बताया कि वह "भूत के प्रभाव" में था। हालांकि, बाद में उसने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि आपातकालीन निकास बटन दबाने से विमान का दरवाजा खुल सकता है।


feature-top