नक्सलवाद को लेकर अमित शाह के आरोप पर भूपेश का जवाब
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन और उससे पहले 30 मार्च को लोकसभा में हुई बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा "2019 में नक्सल अभियान को गति इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार ने सहयोग नहीं किया. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सलियों को बचाकर रखा था.
तत्कालीन भूपेश सरकार पर अमित शाह के आरोप
संसद में जवाब देने के दरमियान केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर यह तक कह दिया "जिस तरीके से आप लोग हंगामा कर रहे हैं, हमारे पास उसके सबूत मौजूद हैं. भूपेश बघेल की सरकार में जिस तरीके के काम किए गए, अगर उन चीजों को सार्वजनिक कर दूंगा तो आप लोगों को शर्मिंदा होना पड़ेगा."
शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सल अभियान को ज्यादा गति मिली होती अगर 2019 से भाजपा की सरकार आने से पहले तक जो सहयोग केंद्र को मिलना चाहिए था वह उस सरकार ने दिया होता. शाह ने कहा कि नक्सल पर निर्णायक लड़ाई में हम आज बहुत आगे निकल गए होते.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
