जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को जमानत

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कोषाध्यक्ष रामअवतार जग्गी हत्याकांड की फाइल लंबे अर्से बाद फिर खोली गई थी। यह घटना 4 जून 2003 को मौदहापारा थाने के चंद कदम दूरी पर हुई। घटना के समय वह अपनी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच इस मामले में अपडेट सामने आया है। जग्गी हत्याकांड मामले में जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अदालत ने उन्हें जमानत दी है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर हालात अभी भी गंभीर हैं। निचली अदालत के न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में अमित जोगी ने 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड और जमानत के पट्टे पेश किए, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।


feature-top