कांग्रेस को माफ़ न करें, जिसने असम के साथ सौतेलापन का बर्ताव किया: राजनाथ

feature-top

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर दशकों तक असम के साथ "सौतेले जैसा बर्ताव" करने का आरोप लगाया और राज्य के मतदाताओं से 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट न देकर उसे सबक सिखाने की अपील की। ​​वह तेजपुर और डेरगांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगने के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।


feature-top