ग्रैंड वेनिस मॉल घोटाला: SC ने सतिंदर सिंह भसीन की ज़मानत करी रद्द

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी सतिंदर सिंह भसीन को दी गई ज़मानत रद्द कर दी है। यह कथित 'ग्रैंड वेनिस मॉल' घोटाले से जुड़ा मामला है। भसीन को एक हफ़्ते के भीतर सरेंडर करना होगा। कोर्ट ने उनके द्वारा जमा की गई 50 करोड़ रुपये की राशि भी ज़ब्त कर ली है। इस राशि का इस्तेमाल कानूनी सहायता और दिवालियापन की कार्यवाही के लिए किया जाएगा। भसीन बारह महीने बाद दोबारा ज़मानत के लिए अर्ज़ी दे सकते हैं।


feature-top