चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए: न्यायमूर्ति नागरत्ना

feature-top

सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना ने कहा कि संवैधानिक शासन व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) जैसी संस्थाओं का स्वतंत्र रूप से कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने ये टिप्पणी पटना के चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान के दौरान करी।


feature-top