CM सरमा की पत्नी की FIR के बाद पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद असम पुलिस उनकी दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस की यह कार्रवाई मामले की जांच के सिलसिले में की गई बताई जा रही है। हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है और विपक्ष ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।


feature-top