हिमंता शर्मा की पत्नी के पासपोर्ट विवाद के बीच असम पुलिस पवन खेड़ा के घर पहुंची

feature-top

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हिमंता शर्मा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के पास तीन पासपोर्ट हैं और परिवार के 52,000 करोड़ रुपये के व्यापारिक हित हैं।

असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के निजामुद्दीन पूर्व स्थित आवास पर पहुंची लेकिन पवन खेड़ा घर पर नहीं थे। 


feature-top