फर्जी कैफे में चल रही अवैध पार्टी में पुलिस ने मारा छापा

feature-top

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी कैफे पर छापा मारकर अवैध पार्टी का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई सिविल लाइन ACP रमाकांत साहू के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल के अंदर चल रहे एक कथित कैफे में देर रात तेज डीजे के साथ पार्टी हो रही है, जहां युवक-युवतियां शराब पीते हुए मिले। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पार्टी को बंद कराया।

 


feature-top