अंबिकापुर: जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जारी किए सख्त निर्देश

feature-top

अंबिकापुर में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें, कॉपियाँ और यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने सख्त कदम उठाए हैं। उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के प्रमुख निजी स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और प्रबंधन प्रतिनिधि शामिल हुए। जांच के दौरान सामने आया कि कई विद्यालय अभिभावकों को तय दुकानों से ही रेफरल और पूरक पुस्तकें व अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे थे, जिससे निजी प्रकाशकों और दुकानदारों के साथ मिलकर अधिक मुनाफा कमाया जा रहा था। कक्षा 1 से 8 तक की किताबों की कीमतें एनसीईआरटी की तुलना में कई गुना अधिक पाई गईं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए ऐसी प्रथाओं पर रोक लगाने और अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत देने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।


feature-top