लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं, हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी: नेतन्याहू

feature-top

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान को लेकर सैन्य दबाव और कूटनीति पर एक साथ चलने की योजना बनाई है। नेतन्याहू ने कहा है कि लेबनान में कोई सीजफायर नहीं है और इजरायली सेना हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेगी। इसके साथ ही नेतन्याहू ने लेबनान की सरकार के साथ सीधी बातचीत शुरू करने की घोषणा की। नेतन्याहू का यह बयान लेबनान पर किए गए सबसे बड़े और सबसे घातक हवाई हमलों के बाद आया है।


feature-top