खुद को भगवान बताने वाला रामपाल हरियाणा हिंसा मामले में रिहा

feature-top

2014 के हिंसा मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद, सतलोक आश्रम के संचालक संत रामपाल को जमानत मिलने के बाद हिसार की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई के दौरान पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे और जेल के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई थी। रिहाई के बाद संत रामपाल को 5-6 गाड़ियों के काफिले के साथ जेल से बाहर ले जाया गया। उनके वकीलों में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला।


feature-top