'सांप पर भरोसा किया जा सकता है लेकिन BJP पर नहीं', ममता ने बोला हमला

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला। ममता ने बीजेपी की तुलना सांप से करते हुए कहा कि सांप पर भरोसा किया जा सकता है लेकिन बीजेपी पर नहीं। इस दौरान ममता ने दावा किया कि बीजेपी असम के लोगों के वोट के दम पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं थी इसलिए वह वहां के चुनाव के लिए बाहर से लोगों को लेकर आई।


feature-top