दिल्ली में ISI के ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़

feature-top

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कथित ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पारंपरिक भर्ती पैटर्न से अलग होकर अब पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को निशाना बना रहा था। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस मॉड्यूल में कुछ ऐसे युवा भी शामिल पाए गए हैं जिनके पास MBA और BCA जैसी डिग्रियां हैं। इन युवाओं पर आरोप है कि वे डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारी एकत्र करने और कथित जासूसी गतिविधियों में भूमिका निभा रहे थे।


feature-top