कांग्रेस, लेफ्ट और TMC ने राज्य को गरीबी की ओर धकेला: योगी आदित्यनाथ

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले सोनमुखी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल, जो कभी भारत में उद्यमिता, कला और संस्कृति का केंद्र हुआ करता था, पिछले पंद्रह वर्षों से कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस के गलत नेतृत्व का शिकार रहा है।


feature-top