SC ने लालू यादव के ख़िलाफ़ CBI केस रद्द करने से किया इनकार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कथित 'ज़मीन के बदले नौकरी' मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के केस को रद्द करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि मंज़ूरी (sanction) से जुड़ी आपत्तियां ट्रायल कोर्ट के सामने उठाई जा सकती हैं, जिससे मामले की कार्यवाही में कोई रुकावट नहीं आएगी।


feature-top