- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- कोंडागांव: NH-30 पर बस-ट्रक की टक्कर, 12 से ज्यादा यात्री घायल
कोंडागांव: NH-30 पर बस-ट्रक की टक्कर, 12 से ज्यादा यात्री घायल
13 Apr 2026
, by: Mahak Qureshi
काेंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के खालेमुरवेंड गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा भिड़े। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
