सुकमा: CM दौरे से पहले कांग्रेस का हमला, शर्तों के साथ स्वागत की चेतावनी

feature-top

सुकमा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता हरीश कवासी ने कहा कि पार्टी CM का स्वागत तभी करेगी जब सरकार नक्सली मामलों में जेल में बंद आदिवासियों को रिहा करे। उन्होंने 156 नक्सलमुक्त पंचायतों को 1-1 करोड़ रुपये देने, तेंदूपत्ता का ओडिशा के समान समर्थन मूल्य तय करने और तोड़ाई अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग की। कवासी ने तंज कसते हुए कहा कि सुकमा की स्थिति जस की तस है और सरकार सिर्फ कांग्रेस के पुराने काम गिना रही है।


feature-top