सुनेत्रा पवार ने भावुक श्रद्धांजलि के साथ बारामती उपचुनाव अभियान की शुरुआत करी

feature-top

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कान्हेरी मारुति मंदिर से की। अभियान शुरू करने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की, जो पवार परिवार की पुरानी परंपरा रही है। इस दौरान उन्होंने दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी और कहा कि जनसेवा की उनकी विचारधारा ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। बारामती सीट पवार परिवार का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है, इसलिए यह उपचुनाव राजनीतिक रूप से काफी अहम है।


feature-top