असम : एजेपी उम्मीदवार की मां ने हिमंता सरमा के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई

feature-top

गुवाहाटी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से असम जातीय परिषद (एजेपी) की उम्मीदवार कुंकी चौधरी की माता सुजाता गुरुंग चौधरी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ झूठे, मानहानिकारक और गुमराह करने वाले बयान दिए।

पत्र के अनुसार, चौधरी ने कहा है कि वह एक निजी व्यक्ति हैं और चुनावी राजनीति में उनकी कोई सक्रिय भूमिका नहीं है। उन्हें केवल उनकी बेटी के असम विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होने के कारण सार्वजनिक विवाद में घसीटा गया है।


feature-top