तेलंगाना के पूर्व मंत्री हत्याकांड : सीबीआई ने और समय मांगा

feature-top

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तेलंगाना राज्य उच्च न्यायालय से 14 मार्च, 2019 को अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाई एस विवेकानंद रेड्डी की हत्या की जांच को फिर से शुरू करने के संबंध में निर्णय लेने के लिए दो सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया।

उच्च न्यायालय ने पिछले महीने विवेकानंद रेड्डी की बेटी डॉ. एन सुनीता रेड्डी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई शुरू की, जिसमें सीबीआई को मामले में आगे की जांच करने के निर्देश देने की मांग की गई थी, और मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को तय करी।


feature-top